Jhunjhunu ग्रामीण-शहरी ओलम्पिक खेल 23 जून से होंगे शुरू, खो-खो भी शामिल
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में केवल बालकों के लिये फुटबाल, केवल बालिकाओं के लिये खो-खो तथा बालक एवं बालिकाओं दोनों के लिये टेनिस बॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी का आयोजन किया जायेगा। शहरी ओलम्पिक में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में पंजीकरण कराना बहुत आसान है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल, लैपटॉप या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके लिए सबसे पहले www.rajolympic.rajasthan.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी।
इस पर खिलाड़ी पंजीकरण के 2 विकल्प होंगे, जिसमें एक राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए और दूसरा राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको बताना होगा कि आप व्यक्तिगत प्ले के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं या किसी टीम के लिए। व्यक्तिगत पंजीकरण की स्थिति में दूसरे चरण में परिवार का जन आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिससे परिवार का डाटा खुल जाएगा। इसके बाद जिसे खेलना होगा उसका चयन किया जाएगा। इसके बाद जिला, पंचायत समिति, मोबाइल नंबर, खेलकूद आदि की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद इसे सबमिट करना होगा। जिसके बाद मोबाइल नं. लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा।